लातेहार। श्री सूर्यनारायण पूजा समिति चाणक्यनगरी की ओर से छठ पूजा महोत्सव में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर मीडिया प्रभारी गौतम गुप्ता की विशेष सराहना की गई.
गौतम गुप्ता को सम्मानित करते समिति के अध्यक्ष
समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गौतम गुप्ता ने अपने दायित्व को बहुत ही बेहतर ढंग से निभाया. उन्होंने समिति के कार्यों का बेहतर कवरेज कर न सिर्फ मीडिया कर्मियों को दिया, बल्कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे प्रसारित किया. इससे अधिक से अधिक लोगों तक श्री सूर्यनारायण पूजा समिति द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी पहुंच सकी. उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं की भी सराहना की और कहा कि सभी के सहयोग से ही छठ महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. घाट की सफाई, सजावट, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की. अध्यक्ष ने कहा कि समिति आगे भी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहेगी. सम्मान पाने वाले कार्यकर्ताओं में हितेश कुमार, राज लक्षमण, हिमांशु कुमार, अंकुश कुमार, श्रेष्ठ, धीरज (ननकू), गोलू (ऋतिक), शिवम, अंश सिंह, हिमांशु सिंह, हर्ष यादव, राहुल राज, आयुष शौंडिक, रिषभ राज, कौशल किशोर, धीरज कुमार ( गुनी), अनिल कुमार (पप्पूू)और अंश गुप्ता का नाम शामिल है. मौके पर संरक्षक महेंद्र प्रसाद सिंह, कृष्णा गुप्ता, निरंजन सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, विपिन ठाकुर, अनिल प्रसाद, चंदन गुप्ता, राजू यादव व छोटू प्रसाद आदि मौजूद थे.