लातेहार
जिले में पर्यटन और खेल की अपार संभावनाएं: उपायुक्त
Immense potential for tourism and sports in the district: Deputy Commissioner

पर्यटन और खेल को बढ़ावा देना उपायुक्त ने दिए कई अहम निर्देश
लातेहार। जिले में पर्यटन और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर बुधवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला खेल पदाधिकारी सह-नोडल पदाधिकारी पर्यटन ने जिले के श्रेणी ए, बी, सी और डी पर्यटक स्थलों की जानकारी दी. बैठक ने उपायुक्त ने सभी पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई और पहुंच पथ को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. बेतला नेशनल पार्क एवं महुआडांड स्थित भेड़ियां अभ्यारण्य को नेतरहाट पर्यटन प्राधिकार की तर्ज पर विकसित करने के लिए बेतला नेशनल पार्क एवं भेड़ियां अभ्यारण्य पर्यटन प्राधिकार गठन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निदेश दिया गया.0नेतरहाट पर्यटन प्राधिकार के सुचारू संचालन हेतु पीएमयू का गठन करने एवं शैले हाउस में कार्यालय स्थापित करने को कहा गया. जिले में संचालित सभी आवासीय एवं डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्रों की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी केन्द्रों के प्रशिक्षु खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतें, इसके लिए जिला प्रशासन हर जरूरी सहयोग देगा. जिले में नए आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र खोलने का निर्देश दिया गया. 2005 से संचालित डे-बोर्डिंग वॉलीबॉल महिला एवं पुरुष के लिए आवासीय केन्द्र खोलने को कहा गया. ग्राम भुसूर में तैयार किए जा रहे इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि लातेहार में पर्यटन और खेल की अपार संभावनाएं हैं. बेहतर आधारभूत संरचना और प्रशिक्षण से जिले के युवा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित थें.



