Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
महुआडांड़

शिविर में बैकिंग और बीमा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गयी

लातेहार। भारतीय स्‍टेट बैंक के संयुक्‍त तत्‍वावधान में महुआडांड़ प्रखंड के चैनपुर पंचायत में एक दिवसीय सेच्‍यूरेशन शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्‍य अतिथि मुखिया रेणुका टोप्‍पो और शाखा प्रबंधक विनसेल्‍स लकड़ा मौजूद थे. आशय की जानकारी देते एसबीआई सीएसपी संचालक इंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के दस वर्ष पूरे हो गये हैं. ऐसे में वैसे बचत खातों को एक्टिव किया गया जो किसी कारण से बंद हो गये थे या फिर चालू नहीं थे. ऐसे खाते भी सामने आये जिनका केवाईसी नहीं हो पाया था. उनका रिवेरीफिकेशन किया गया. उन्‍होने शिविर में बताया कि भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित एवं समर्थित तीन सामाजिक सुरक्षा योजनायें जैस प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गयी. बैंक के शाखा प्रबंधक लकड़ा ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों का बीमा एवं पेंशन योजना का लाभ देने के लिए संकल्पित है. उन्‍होने बताया कि शिविर में नये खाते भी खोले गये.  इंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि डोर टू डोर संपर्क कर खाते खोले जा रहे हैं और बीमा एवं पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है. उन्‍होने बैंक के ग्राहकों को मोबाइल पर आने वाले फेक कॉल से बचने की सलाह दी. प्रलोभन में आ कर किसी को अपना एटीएम का पीन नंबर या ओटीपी शेयर नहीं करने की बात कही.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!