RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राजनीति

पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का दूसरे दल में जाना दुर्भाग्‍यपूर्ण: राजन तिवारी

लातेहार। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्‍यक्ष शीला देवी ने झामुमो का दामन थाम लिया है. नगर भवन में झामुमो के प्रशिक्षण शिविर में उन्‍होने झामुमो की सदस्‍यता ग्रहण की. शिविर में बतौर मुख्‍य अतिथि भाग लेने आये झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय व जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने उन्‍हें अंग वस्‍त्र व पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर उनका झामुमो में स्‍वागत किया. शीला देवी ने पत्रकारों को कहा कि उन्‍हें भाजपा में समुचित मान व सम्‍मान नहीं मिला, इस कारण उन्‍होने भाजपा छोड़ झामुमो की सदस्‍यता ग्रहण किया है.

इधर, भाजपा के पूर्व महामंत्री राजन तिवारी ने इस प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है. उन्‍होने शीला देवी को संगठन का एक समर्पित कार्यकर्ता बताया और कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन छोड़ कर किसी दूसरे दल में जाना निश्चित रूप से संगठन के लिए दुर्भाग्‍यपूर्ण है. उन्‍होने इसे संगठन के लिए एक क्षति बताया. उन्‍होने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्‍मान मिलना चाहिए, ताकि वे किसी दूसरे दल में न जायें. इस पर प्रदेश नेतृत्‍व को विचार करने की दरकार है.उन्‍होने पूर्व मंत्री सह झामुमो केद्रीय उपाध्‍यक्ष बैद्यनाथ राम को झारखंड से राज्‍यसभा प्रत्‍याशी बनाये जाने पर हर्ष व्‍यक्‍त की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!