WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

ग्रामीण परिवेश की जेबा खातून ने हासिल की महत्‍वपूर्ण उपलब्धि 

लातेहार।  सदर प्रखंड के इचाक पंचायत के सूरजमुखी समूह की सदस्य ज़ेबा खातून ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उन्हें कस्टमर सर्विस पॉइंट ( सीएसपी) की सुविधा प्रदान की गई है. जिससे वह अपने व्यवसाय को और भी मजबूत बना सकेंगी.  ज़ेबा की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार और समाज के लिए भी एक बड़ी सफलता है.

Advertisement

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक कैडर के रूप में की और धीरे-धीरे अपनी मेहनत और लगन से बैंक की सीएसपी प्राप्त करने में सफल रहीं. अब ज़ेबा अपने पैरों पर खड़ी होकर न केवल अपना व्यवसाय चला रही हैं, बल्कि समाज के लिए एक रोल मॉडल के रूप में भी काम कर रही हैं.  उनके द्वारा स्थापित दुकान में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं.

Advertisement

इनमें बैंक अकाउंट खोलना, बीमा करना, और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना आदि शामिल है. ज़ेबा की सालाना आय एक लाख लाख रुपये है और उनकी कहानी यह साबित करती है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.  जेबा को उनकी इस उपलब्धि के लिए लोगों ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Advertisement
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!