लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम की मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में जिला अध्यक्ष श्री शाहदेव ने बताया कि आगामी छह जून को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय का लातेहार में आगमन होगा. बैठक में उनके इस आगमन की तैयारियों की समीक्षा की गयी और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील जिले के सभी झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं से की गयी. बैठक में पूर्व मंत्री श्री राम ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नीति और सिद्धांतों को गांव गांव तक पहुंचाना है. उन्होने झारखंड सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने की अपील की. बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. बैठक में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव के झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.