लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड में संचालित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मनिका एवं चंदवा से 30-30 छात्राओं का समूह पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुरूवार को भुवनेश्वर रवाना हुआ. सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के सहयोग से आयोजित इस इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थी को किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान देना और प्रायोगिक अनुभवों से जोड़ना है. पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्रायें भुवनेश्वर के विभिन्न वैज्ञानिक, तकनीकी एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगीं. इस यात्रा का मुख्य उद्देश छात्राओं में ”देखे, सीखे, समझे, और अनुभव प्राप्त करे” की भावना को विकसित करना है. छात्राओं को ये अवसर मिलने पर उनमें एवं उनके अभिभावकों में काफी हर्ष व्याप्त है. विद्यालय से चयनित 30 छात्राओं के साथ दो शिक्षक भी इनके साथ भुवनेश्वर गए है.