लातेहार
कुश्ती प्रतियोगिता में लातेहार ने जीते नौ स्वर्ण पदक, पहला स्थान प्राप्त किया


मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. प्रतियोगिता की रूपरेखा खेल शिक्षिका मंजू झा ने तैयार की थी. इस प्रतियोगिता में गढ़वा से आए आफिसीयल चंद्र बहादुर सिंह, नीलेश ठाकुर, किशोर कुणाल, राजेश चंद्रवंशी और दीपक कुमार निर्णायक मंडल के रूप में शामिल थे. जबकि विद्यालय के शिक्षक मीनाक्षी कुमारी, धीरेंद्र कुमार, आशीष कुमार पाण्डेय, सुकेश कुमार, राकेश कुमार सक्सेना, निहारिका साह, संदीप ओझा, भुवनेश्वर बेदिया, चारूलता देमता, ज्योति बोरकाटाकी, रतूल अली, रेणुका कुमारी, सुरभि सोनम के अलावा विभिन्न विद्यालय से आए हुए स्काॅट शिक्षक एवं अन्य सभी शिक्षक तथा बच्चे उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक धीरेन्द्र कुमार के द्वारा प्रस्तुत किया. सुमंत कुमार साव के निर्देशन में वर्षा कुमारी और अनुप्रिया कुमारी ने मंच का संचालन किया. 