green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
लातेहार

डीएवी पब्लिक स्‍कूल का एक सपना हुआ साकार: प्राचार्य

लातेहार। डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार के लिए नये वर्ष 2025 में शुक्रवार का दिन हमेशा याद रखा जायेगा. लगभग 12 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को डीएवी पब्लिक स्कूल के भवन निर्माण हेतु अपनी भूमि का स्थाई रूप से निबंधन कर दिया गया. इससे पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है.

Advertisement

बता दें कि डीएवी विद्यालय की प्रस्तावित जमीन क्रय के लिए पूर्व में डीएवीसीएमसी, नई दिल्ली के द्वारा अनुमोदन एवं अनुमति प्रदान की गई थी.  अब पूर्ण रूप से डीएवी विद्यालय,लातेहार के भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इससे पूर्व डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी ,नई दिल्ली के सेक्रेटरी अजय गोस्वामी और कोषाध्यक्ष श्री नानक चंद गर्ग के द्वारा भूमि स्वामी लाल आशीष नाथ शाहदेव एवं उनके परिवार को भूमि क्रय हेतु अग्रिम राशि प्रदान कर दी गई थी.

Advertisement

गत वर्ष 10 नवंबर को पोचरा स्थित लाल शंभू नाथ शाहदेव ,लाल आशीष नाथ शाहदेव एवं अन्य की अधिकृत भूमि क्रय के लिए उन्हें अग्रिम राशि प्रदान करने के पश्चात ही शहर में चर्चा थी. उस भूमि की निबंधन की प्रक्रिया 17 जनवरी को पूरी कर ली गयी. इस मौके पर एम के डीएवी पब्लिक स्कूल ,डालटनगंज के प्राचार्य सह डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड जोन- आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉक्टर जीएन खान एवं डीएवी विद्यालय, लातेहार के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय उपस्थित थे.

Advertisement

सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए सभी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा.  मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के अलावा अन्‍य  कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!