WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

बालूमाथ के महेश साव को बीएसओ के रूप में मिला नियुक्ति पत्र

बालूमाथ (लातेहार)। क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम के प्रतिनिधि रामदेव साव के पुत्र महेश साव को जेएसएससी सीजीएल अभ्यर्थी के रूप में रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह मे बीएसओ के पद पर नियुक्ति मिली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में महेश साव ने नियुक्ति पत्र ग्रहण कर बालूमाथ का नाम रौशन किया है. महेश साव की नियुक्ति की खबर से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. लोगों को उम्मीद है, कि उनके कार्यकाल में आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी होगी. महेश साव की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है. लोगों का मत है कि युवा शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है. युवा ही ऊर्जा, सोच और बदलाव की ताकत है. इस वर्ग को सही दिशा की जरूरत है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!