झारखंड
मूसलाधार बारिश में राजदंडा नदी का पुल ध्वस्त, आवागमन प्रभावित
पुल का एक पिलर धंसने से नीचे दबकर टूटा ढांचा, वैकल्पिक मार्ग से वाहनों का आवागमन बहाल


एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने बताया कि पुल ध्वस्त होने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। लोगों की सुविधा के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बास्करचा होकर महुआडांड़ तक बड़े और छोटे वाहनों का आवागमन बहाल किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य मार्ग को फिलहाल बंद रखा गया है। जिला स्तर पर इंजीनियर को इसकी सूचना दे दी गई है। इंजीनियर द्वारा स्थल का निरीक्षण किया जाएगा तथा लोगों के आवागमन को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।