लातेहार। रविवार की शाम भाजपा ने लातेहार समाहरणालय के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने बताया कि झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक पीड़िता के साथ हुई कथित अमानवीय घटना एवं राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी एवं पिंटू रजक ने संयुक्त रूप से किया.
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा एक गंभीर विषय है. गम्हरिया थाना परिसर में हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा
इसमें शामिल दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है.
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश पाठक, जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, लोजपा नेता मुरली प्रसाद, जिला पदाधिकारी राकेश दुबे, रेणु देवी, मुकेश कुमार पाण्डेय, आशा देवी, जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता राजीव रंजन पाण्डेय, युवा मोर्चा जिला प्रभारी रघुवीर यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, आनंद सिंह, मंडल महामंत्री दीपक पासवान, कन्हाई पासवान एवं नागमणि कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.