Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

18 परीक्षा केंद्रों में 7711 में से 6416 अभ्‍यर्थियों ने जेटेट की परीक्षा में भाग लिया

शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हुई परीक्षा

लातेहार।  जिले में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ. लातेहार, चंदवा और मनिका प्रखंड में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई. उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. जिले में कुल 7711 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें से प्रथम पाली में कुल 5410 में से 4376 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1034 अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली में  अभ्यर्थियों की संख्या 2301 थी, जिसमें 2040 अभ्यर्थी उपस्थित थे, वहीं 261 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी. परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई गई. परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली है. उपायुक्त संदीप कुमार ने कदाचार मुक्त,शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न होने पर सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं दी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!