dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
धर्मराज्‍य

तालीमी मुजाहिरा में मकतब के बच्चों ने प्रदर्शन से लोगों को किया आकर्षित

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय के रहमत नगर स्थित मदीना मस्जिद में संचालित मकतब में शब-ए-बरत के उपलक्ष्य में अध्ययनरत बच्चे एवं बच्चियों के लिए तालीमी मुजाहिरा का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों एवं बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया. बच्चों ने नात, तकरीर, हदीस, दुआ और क्विज के माध्यम से समाज में तालीमी बेदारी पैदा करने और बुराई को जड़ से खत्म करने की महत्वपूर्ण बातें कहीं. हाफिज सैफुल्लाह ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बच्चों को तालीमी बेदारी और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करना बताया.

Advertisement

उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को दीनी तालीम पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया. कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मौलाना वसीम अकरम नदवी एवं हाफिज अबु तल्हा ने बच्चों के उस्ताद और गार्जियन की मेहनत की सराहना की.उन्होंने कहा कि मकतब अपने मकसद में कामयाबी की ओर रँवादवां है. मौलाना वसीम अकरम नदवी, हाफिज अबु तल्हा ने बच्चों से इस्लामिक सवाल पूछे और उनके जवाब से बच्चों ने लोगों को मुताशिर किया. तालीमी मुजाहिरा का आगाज तिलावत-ए-कुरान-पाक से की गई. समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ. जिसमें मुल्क की तरक्की, अमन व शांति की दुआ मांगी गई. मौके पर शमीम अंसारी, हाजी अब्दुल रहमान, गुलाम कुरैशी, नसीम अंसारी, मो इरशाद, महताब अंसारी, महमूद अंसारी, अनवर सिद्दीकी, सरफराज सिद्दीकी, आदिल, असलम कुरैशी, मो शमशाद, मो आरिफ, ज़ुबैर कुरैशी, अमजद कुरैशी, मो तजमुल, फिरोज कुरैशी, छोटे कुरैशी, रिजवान अंसारी, मुफिजूल कुरैशी, मो शाहिद अंसारी, मो शोएब अंसारी, रहमान अंसारी, शौकत अंसारी, जुल्फिकार कुरैशी, सरफराज कुरैशी, गुफरान कुरैशी, मो इम्तियाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button