WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

जेपीएससी सिविल सेवा के लिए चयनित बालूमाथ की मनीषा को मुख्यमंत्री के हाथों मिला नियुक्ति पत्र


कमरूल आरफी

बालूमाथ (लातेहार)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गठित वर्तमान झारखंड सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजधानी के मोराबादी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में जेपीएससी सिविल सेवा के लिए चयनित बालूमाथ की मनीषा गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों नियुक्ति पत्र ग्रहण किया.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में मनीषा गुप्ता (निशु) ने 86 वॉ रैंक हासिल किया था. जिसके लिए मनीषा गुप्ता को प्रशासनिक सेवा अलॉट हुआ था. सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा गुप्ता के पिता विनोद साहू साधारण व्यवसाई हैं. दो भाइयों के बीच मनीषा अकेली बहन है. मनीषा के एक भाई सूरज कुमार इंजिनियर हैं. मनीषा गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय माता माला देवी, पिता विनोद साहू, शिक्षक समेत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान प्रेरित करने वाले लोगों व अपनी कड़ी मेहनत को देती है. मनीषा गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा बालूमाथ स्थित दून सेंट्रल एजुकेशन एकेडमी में हुई. मनीषा ने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में चयन होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के रूप में समाज के आखिरी पायदान पर पड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने की इच्छा से काम करने को अपना भविष्य का लक्ष्य बताया है. मनीषा की इस सफलता पर समाजसेवी सह सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद, राजू गुप्ता, अरुण कुमार, हाजी जैनुल आबेदीन, जुनैद अनवर, मो इमरान, महेंद्र सोनी, जितेंद्र सोनी, महेंद्र रजक बालूमाथ पंचायत के मुखिया नरेश लोहरा समेत अनेक गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मनीषा के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!