Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं मे कोताही बरदास्‍त नहीं: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान उपायुक्‍त ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में कोताही बरदास्‍त नहीं की जायेगी. उन्‍होने  स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड विजिट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.  बैठक में उपायुक्त ने विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली् उन्‍होने संस्थागत प्रसव, एएनसी (गर्भावस्था पूर्व जांच) की प्रगति, एनसीडी (असंक्रामक रोग) स्क्रीनिंग, एमटीसी (माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.  उन्होंने गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने का निदेश दिया. इसके अलावा उन्‍होने एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तेज गति से संचालित करने की भी बात कही. बैठक में उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ शोभना टोप्पो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!