mahesh singh banner new nn
बरवाडीह

एक दिवसीय दुर्जागीन महोत्‍सव का शुभारंभ

लातेहार।  प्रसिद्ध और ऐतिहासिक प्राचीन पहाड़ी मंदिर, बरवाडीह में 23 मार्च को एक दिवसीय दुर्जागीन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. पहली बार इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार की सुबह बलि पूजा के बाद दोपहर में भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जबकि देर शाम महाआरती के बाद भजन सह जागरण का आयोजन किया जायेगा. इसमें पलामू व रांची समेत झारखण्ड के विभिन्न हिस्से से कलाकार शामिल होंगे. आयोजन समिति के सक्रिय भूमिका निभा रहे विकास पासवान ने बताया की मां दुर्जागीन से प्रखंड के लोगों के साथ दूसरे जिले और राज्य से जुड़े लोगों की भी अटूट आस्था है.

विज्ञापन 

इसे  देखते हुए एक छोटे स्तर पर महोत्सव की शुरुआत की जा रही है. आने वाले वर्ष में बड़े स्तर पर किया जायेगा. इस दौरान दीपक सिंह, विवेक पासवान, आलोक मिश्रा, लव पासवान, प्रमोद कुमार चौहान, राजन कुमार, अभिषेक पासवान, शाहिल सिंह, कुंदन चौहान, रवि कुमार तुरी, राजा पासवान बिक्की समेत अन्य लोग शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!