लातेहार
सामुहिक प्रयास से ही हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं: पूनम देवी
बनवारी साहू महाविद्यालय के एनएसएस के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण


लातेहार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वारा होटवाग ग्राम के वृद्धाश्रम में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी और पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह और मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी मौजूद थी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती देवी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हमें पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए.
सामुहिक प्रयास से ही हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण असंतुलित हो जाने के कारण ग्लोबल वार्मिंग समेत की समस्या है पूरे विश्व में चिंता का विषय बनी हुई है. उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा अपने मां के नाम पर लगाने के अपील की. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह ने भी पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेने अपील लोगों से की. उन्होंने कहा कि अंधाधुंध जंगलों की कटाई एवं भौतिक आवश्यकताओं को पूर्ति के लिए हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं. बढ़ते प्रदूषण भी ग्लोबल वार्मिंग का एक प्रमुख कारण है. उन्होंने जल जंगल और जमीन की रक्षा करने का संकल्प लेने की बात कही.
मौके पर मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है. पर्यावरण की रक्षा करना हम सबों का दायित्व है. उन्होंने कहा कि हम अधिक से अधिक पौधे लगा कर पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते हैं. मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद में का विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति की रक्षा करने का संदेश देता है हमें प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए, तभी हम पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बना सकेंगे. मौके पर एनएसएस के कई स्वयंसेवक और ग्रामीण मौजूद थे. 