file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराधराज्‍य

कंपनी का विरोध पड़ा भारी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष को मिली धमकी 

बालूमाथ (लातेहार)। पिछले दिनों एनएलसी इंडिया लिमिटेड व एनटीपीसी कंपनी के खिलाफ खनन परियोजना के विरोध करने के कारण आजसू प्रखंड अध्यक्ष सह सरना समिति के प्रखंड सचिव शंकर उरांव को धमकी मिली है. धमकी देने वाले धाधू पंचायत की मुखिया के पति हैं. इस मामले में शंकर उरांव ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है. सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होने कहा कि लगातार ग्रामीणों के साथ कंपनी के विरुद्ध जनमुद्दों को लेकर जल, जंगल, जमीन के बचाने के लिए आंदोलन कर रहा हूं. जिससे भोले भाले ग्रामीण को कुछ कंपनी के हितैषी लोगों के द्वारा बहकाने का काम किया जा रहा है. उनके द्वारा संवैधानिक रूप से इसका विरोध किया गया तो धाधू पंचायत मुखिया के पति रामवृक्ष उरांव के द्वारा फोन कॉल ( 8580139387) के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गयी. इसका वॉइस कॉल रिकॉर्ड भी उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि बालूमाथ थाना में आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाया है. इस संबंध में धाधू पंचायत की मुखिया के पति रामवृक्ष उरांव से जब इस संबंध में उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि शंकर उरांव ने आरोप लगाया है वह बेबुनियाद है. उन्‍होने कहा कि उल्‍टा उन लोगों द्वारा ही मुझे धमकी दी गई है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!