लातेहार। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, लातेहार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवंं जिला प्रशसन के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सह पदयात्रा एवंं साइकिल रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर अतिथि के डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिप सदस्य विनोद उरांव, गांधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य दशरथ प्रसाद साहू एवं मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकरी कंचन कुमारी मौजूद थीं. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के संबोधन के उपरांत नए मतदाताओं का अभिनंदन किया गया तथा उन्हें बैज एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसके पश्चात उपस्थित युवाओं प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई गई. शपथ में उन्होने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया. इसके बाद पदयात्रा सह साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया. पदयात्रा लातेहार स्टेडियम से प्रारंभ होकर समाहरणालय में संपन्न हुई. कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के महत्व एवं लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका का संदेश आम नागरिकों तक पहुँचाया गया. कार्यक्रम के अंत में साइकिल रैली के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में 150 से अधिक युवाओं की सहभागिता रही. कार्यक्रम के सफल संचालन में मनीष कुमार, रबिंदर सिंह, अंजना कुमारी सहित अन्य युवाओं की सक्रिय भूमिका रही. इस अवसर पर निवार्चन विभाग के आशीष कुमार, मनोज कुमार, चंदन कुमार पांडेय, अतुल रंजन व श्यामदेव बेक आदि मौजूद थे.