lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
लातेहार

364 वें भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं के बीच मिक्स खिचड़ी का वितरण

लातेहार। शहर के अमवाटीकर मोड़ स्थित पतंजलि स्टोर के सामने अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को 364 वें भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा संचालित इस भंडारा कार्यक्रम में दोपहर एक बजे से लोगों के बीच मिक्स खिचड़ी, तिलोरी, अचार एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया. भंडारा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर डॉक्टर दलपत बिश्नोई, रश्मि अग्रवाल, प्रथमेश अग्रवाल एवं वनीषा अग्रवाल ने सेवा भाव से प्रसाद वितरण किया. आयोजन के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश दिया गया. संस्थान के श्याम अग्रवाल ने बताया कि भंडारा कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा. अगला भंडारा 30 को दोपहर एक बजे से आयोजित किया जायेगा. उन्होंने लोगों से भंडारा कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!