maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
बालुमाथराज्‍य

मगध-संघमित्रा क्षेत्र में चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

बालूमाथ (लातेहार)। सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के मगध-संघमित्रा क्षेत्र में राजभाषा (हिन्दी) माह 2025 के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है.  इस कार्यक्रम का उदेश्‍य हिंदी भाषा और लेखन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इसी क्रम में बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं बच्चों सहित कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया और  अपनी प्रतिभा और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर शिव शंकर कुमार चौधरी, नोडल अधिकारी (राजभाषा) उपस्थित रहे. प्रतियोगिता ने न केवल कर्मचारियों एवं बच्चों में कला के प्रति रुचि जगाई बल्कि उन्हें हिंदी माह की सार्थकता से भी अवगत कराया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!