


अंचल अधिकारी श्री राम ने कहा कि पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना की आशंका हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि होली के दौरान उपद्रव करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस टीम लगातार गश्त करेगी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने लोगों से होली को पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.
बैठक के बाद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनायें दी. मौके पर समाजसेवी असीम कुमार बाग, ललित पांडेय, पिंटू रजक, मोहर सिंह यादव, मुखिया रामजी सिंह, रामदयाल उरांव, कन्हाई पासवान, श्रवण पासवान, उषा देवी आदि मौजूद थे.