maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
महुआडांड़

वन विभाग की मनमानी के खिलाफ निकाला जूलूस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लातेहार। महुआडांड़ प्रखंड में सोमवार को आदिवासी कांग्रेस जिला कमिटी के तत्‍वावधान में वन विभाग के खिलाफ जुलूस निकाला गया् इसका नेत्‍व अध्यक्ष अजित पाल कुजूर ने किया. जुलूस बिरसा चौक से निकली. इसमें सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष अपने हाथो में हमारे गांव में हमारा राज, वन विभाग होश में आओ,, डरा धमकाकर पैसे लेना बंद करो आदि के तख्तियां लिए थे. उन्‍होने वन विभाग के रेंजर और वन पाल का अविलंब तबादला करने की मांग की.

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2025 की शुभकामनायें

यहां तक कि पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी की गयी. बिरसा चौक से निकला जुलूस शास्त्री चौक होते बस स्टैंड से वन विभाग कार्यालय पहुंचा. ग्रामीण द्वारा वन विभाग कार्यालय का घेराव किया गया. यहां से निकल जूलूस शास्त्री चौक पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया. कुजूर ने पुलिस  व वन विभाग छोटे-मोटे गलतियों पर  जनता को जेल भेजने का काम कर रही हैं. उन्‍होने रेंजर व वन पाल का तबादला करने की मांग की.

विज्ञापन

76 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

पंचायत समिती सदस्‍य निर्मला टोप्पो ने कहा जनता स्वयं जल जंगल जमीन को बचा कर रखा है. जंगल की रक्षा आदिवासी व स्थानीय लोग करते है. सभा समाप्त होने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिध इस्तेखार अहमद, ग्राम प्रधान लुईस कुजूर व मुखिया सुषमा कुजूर, रेणु तिग्गा, उषा खलखो, अमरिता देवी समेत रामनरेश ठाकुर, कांग्रेस युवा प्रखण्ड अध्यक्ष अमीर सुहेल, नसीम अंसारी, नुरूल अंसारी, बसारत अली, इंदू मिंज, फिरता कुजूर, अजिता तिग्गा, राजकिशोर टोप्पो, रेणुका टोप्पो के द्वारा अनुमंडल कार्यालय में जाकर वन विभाग के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी को नाम ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!