लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ के प्रत्याशी राजू प्रसाद गुप्ता ने शनिवार को अपने वार्ड के कई टोलों में सघन जन संपर्क अभियान चलाया और लोगों का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने जीत का दावा करते हुए उन्होंने उन्हें बल्ला छाप पर मुहर लगा कर विजयी बनाने की अपील की. श्री गुप्ता ने कहा कि उन्हें लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है. लोग उन्हें जीताने का संकल्प ले लिया है. श्री गुप्ता ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता उन्हें मौका देती है तो वे लोगों को उन्हें निराश नहीं करेंगे और उनके उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. मौके पर कई लोग मौजूद थे.