लातेहार। पूर्व जिला अध्यक्ष सह गढ़वा जिला प्रभारी पंकज सिंह समेंत भाजपा नेता प्रमोद प्रसाद व विष्णुदेव प्रसाद ने चंदवा निवासी पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम के आवासीय परिसर पहुंच कर उन्हें ओड़िसा राज्य का राज्यपाल बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी. उन्होेने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया ओर अपनी शुभकामनायें प्रेषित की. मौक पर पंकज सिंह ने कहा कि ब्रजमोहन राम को ओडिशा के राज्यपाल का दायित्व मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि चंदवा समेत पूरे लातेहार जिला व पलामू प्रमंडल के लिए सम्मान का विषय है. उन्होंने ब्रजमोहन राम के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल दायित्व निर्वहन की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्यपाल के रूप में ब्रजमोहन राम के लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ ओडिशा को मिलेगा. मौके पर रवि सिंह समेंत अन्य कई कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित थे.