IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबरवाडीहलातेहार

दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे समाजसेवी अमरेश प्रसाद गुप्ता, पूजा समितियों का किया सहयोग

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने की अपील

बरवाडीह (लातेहार)। समाजसेवी अमरेश प्रसाद गुप्ता ने बुधवार को बरवाडीह प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात की तथा दुर्गा पूजा के आयोजन में अपना सहयोग भी प्रदान किया. इस दौरान अमरेश प्रसाद गुप्ता ने पूजा समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर पूजा की तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, श्रद्धा और आपसी भाईचारे का महापर्व है. यह त्योहार समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देता है. ऐसे में सभी लोगों को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता बनी रहे. उन्होंने सभी पूजा समितियों से अपील की कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सभी समुदायों के लोग आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं, जिससे बरवाडीह में शांति और सौहार्द का वातावरण कायम रहे. अमरेश प्रसाद गुप्ता ने पूजा समितियों के सदस्यों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता की कामना की. उनके पंडालों में पहुंचने पर पूजा समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के बीच उत्साह का माहौल रहा.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!