lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

राजद ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी

लातेहार। राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय लातेहार में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर राजद नेता व कार्यकर्ताओ ने बाबा सा‍हब के चित्र पर माल्‍यापर्ण कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा क‍ि हमें बाबा साहब के आदर्शों को आत्‍मसात करने की जरूरत है. बाबा साहब ने समतामूलक समाज की स्‍थापना का सपना देखा था. उसे हम सब को पूरा करना है. प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने संविधान के माध्यम से देश में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को मजबूत किया. कार्यक्रम में राजद जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राज नारायण गिरी, जिला सचिव अजीत श्रीवास्तव, जिला सचिव संतोष यादव, बलराम यादव, अशोक कुमार व कुंदन कुमार उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!