Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
राज्‍यलातेहार

नगर निकाय चुनाव में राजद खड़ा करेगा अपना प्रत्याशी: रामप्रवेश यादव

लातेहार। राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय मे बुधवार को नव वर्ष और मकर संक्रांति दही चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम ने राष्ट्रीय जनता दल के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित और कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में आगामी नगर निकाय चुनाव में राजद समर्थित उम्मीदवार उतारने की दिशा में चर्चा की गई. चुनाव में राजद सभी पद पर अपनी समर्थित प्रत्याशी उतरेगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी ने कहा कि राजद के इस कार्यक्रम का उदेश्य जिले के सभी राजद नेता और कार्यकर्ताओं में लातेहार नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों की तैयारियों से अवगत कराना था. प्रदेश सचिव रणजीत यादव ने कहा नगर पंचायत क्षेत्र की स्थिति किसी से छुपी नहीं है. राजद समर्थित उम्मीदवार चुनकर आएंगे तो निश्चित रूप से शहरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास होगा. जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा. मौके पर प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश राम, जिला संरक्षक बली यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू, युवा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजनारायण गिरी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष राशिद खान, चंदवा के वरिष्ठ नेता बेणेश्वर यादव, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष प्रीत लाल यादव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार , जिला सचिव जगनारायण माली, बलराम यादव, कमलेश प्रसाद, राजेश प्रसाद, संतोष यादव, रविंद्र सोनी, वहाब अंसारी, चंद्रदेव सिंह, सुरेश सिंह ,लालमोहन यादव, विष्णु देव यादव ,उपेंद्र राम, मनोज कुमार ,प्रदीप यादव ,सिकंदर यादव, चिंटू कुमार ,मनोज कुमार यादव, सहित राष्ट्रीय जनता दल के अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!