Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नेतरहाटराज्‍य

नेतरहाट पंचायत के सफाई कर्मियों ने भुगतान की मांग की

लातेहार।  नेतरहाट पंचायत में कार्यरत 26 दैनिक सफाई कर्मियों ने 18 माह से लंबित मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर लातेहार उप विकास आयुक्त को  ज्ञापन सौंपा है. कर्मियो का कहना है कि मार्च 2024 तक उन्हें मजदूरी मिली, लेकिन इसके बाद से अक्टूबर 2025 तक की मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है. इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है. सफाई कर्मियों ने बताया कि वे नेतरहाट के पर्यटन स्थलों की सफाई के लिए नियुक्त किए गए थे. पिछले डेढ़ साल से बिना वेतन काम कर रहे हैं. परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और कर्ज लेना पड़ रहा है.ललिता कुमारी, अनिता कुमारी, राजमणि देवी, मास्टर बृजवा समेत अन्य कर्मियों ने सामूहिक रूप से मांग की कि उनका भुगतान तत्काल कराया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.कर्मियों ने उपायुक्त से मानवीय पहलू को देखते हुए हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!