धर्म
शिव पावर्ती सह पंचमुखी हनुमान मंदिर के 10 वें वार्षिकोत्सव भंडारा आज


मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद शौंडिक उर्फ चामूू साव ने बताया कि नौ कन्या पूजन के बाद भंडारा अपराह्न एक बजे से प्रारंभ कर दिया जायेगा. भंडारा संध्या पांच बजे तक चलेगा. उन्होने भंडारा में भाग ले कर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की. बता दें कि तीन मंदिर के 10 वें वार्षिकोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रगम फरवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था. 25 फरवरी को वेदी पूजन व पाठ किया गया. आयोजन को सफल बनाने में विमला देवी, कामेश्वर प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, रामदेव प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, सुरेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश प्रसाद, भोला प्रसाद, इंद्रदेव प्रसाद, रंजीत कुमार, निशा आरपीडी, राहुल कुमार (आरपीडी) आदि सक्रिय हैं. 