lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
लातेहार

एसएसबी ने 30 ग्रामीण युवाओं को दिया मुर्गीपालन का प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र वितरित

लातेहार। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं वाहिनी के तत्वाधान में 23 से 27 नवंबर तक कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला में पांच दिवसीय मुर्गीपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक समापन राजेश सिंह, कमांडेंट 32वीं वाहिनी लातेहार के मार्गदर्शन में किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लातेहार जिले के महुआडांड़ एवं गारू प्रखंड के नक्सल प्रभावित ग मायापुर, करवाई, तिसिया, अक्सी बांसकरचा, तम्बोली, जाता, सरनाडीह, लखपुर, कुड़े, रामसेली, पहाड़कोचा एवं बारेसाढ़ के कुल 30 ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उप कमांडेंट, 32वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल हिमांशु राठौर की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस अवसर पर संयुक्त सचिव, विकास भारती, विशुनपुर महेंद्र भगत, वैज्ञानिक डॉ. नीरज कुमार, डॉ. एनो राई तथा डॉ. विनोद, वैज्ञानिक के अलावा निरीक्षक विकास चन्द्र घोष एवं सशस्त्र सीमा बल के अन्य कार्मिक विशेष रूप से उपस्थित रहे. पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र, विकास भारती, गुमला के विशेषज्ञों द्वारा किया गया.प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मुर्गी पालन के विभिन्न पहलुओं पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई. इसमें उन्नत नस्लों का चयन, वैज्ञानिक तरीके से मुर्गी का पालन-पोषण, संतुलित आहार प्रबंधन, आवास व्यवस्था, स्वच्छता, रोगों की रोकथाम, टीकाकरण एवं विपणन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण समापन के अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!