alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

रक्षाबंधन पर सजी मिठाइयों की दुकानें, गुणवत्ता की जांच की मांग

लातेहार। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर लातेहार शहर का बाजार पूरी तरह सज गया है. शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों में तरह-तरह की रंग-बिरंगी और आकर्षक मिठाइयां बिक्री के लिए सजाई गई हैं. त्योहार को लेकर बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ भी बढ़ने लगी है. वहीं, मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर लोगों ने सवाल उठाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटी एवं निम्न गुणवत्ता वाली मिठाइयों की बिक्री की आशंका भी बनी रहती है. ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शहर में बिक रही मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए. लोगों ने उपायुक्त से मांग की है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा शहर के मिठाई दुकानों में विशेष जांच अभियान चलाया जाए. दुकानों में रखी मिठाइयों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता और शुद्धता की जांच कराई जाए तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए. स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो. लोगों ने जिला प्रशासन से रक्षाबंधन के मद्देनजर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है. बता दें कि मिलावटी मिठाइयों और मानक के विपरीत हानिकारक रंगों के प्रयोग से पेट संबंधी समस्याएं, उल्टी-दस्त, एलर्जी तथा फूड पॉइजनिंग जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button