momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

रांची में इलाजरत तौहिद खान का असामयिक निधन

लातेहार। सदर प्रखंड के नेगाई (पतरातू ) ग्राम निवासी तोहिद खान का रांची में इलाज के दौरान सोमवार की रात्रि तकरीबन 11 बजे निधन हो गया. बता दें कि पिछले शुक्रवार को तोहिद खान एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. सदर अस्‍पताल, लातेहार में उनका प्राथमिक इलाज कर रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. रांची के नीजि अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन सोमवार को इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया. उनके निधन पर स्‍थानीय लोगों ने शोक प्रकट किया है. कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने अपने सोशल एकाउंट मे शोक प्रकट करते हुए लिखा है कि तौहीद खान हँसमुख और मिलनसार थो.  हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृति के साथ कुड़ुख़ में वार्ता करना इनकी विशेष पहचान थी. उन्‍होने दिवगंत आत्‍मा की शांति के लिए इश्‍वर से कामना की. वरीय पत्रकार जावेद अख्‍तर ने भी कहा कि यह उनके लिए एक दुखद खबर है. उन्‍होने बताया कि पिछले दो जून को तोहिद खान से उनकी  फोन पर बहुत देर तक बात हुई थी और उनसे मिलने का वायदा किया था, लेकिन उससे पहले ही उन्‍होने दुनिया छोड़ दी. इनके अलावा अन्‍य कई लोगों ने भी शोक प्रकट किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!