Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
महुआडांड़राज्‍य

मजदूर सोमरा नगेसिया का शव पहुंचा घर, किया गया अंतिम संस्‍कार

लातेहार। नेतरहाट थाना क्षेत्र के  गड़बूड़नी निवासी मृतक सोमरा नगेसिया का शव शुक्रवार देर रात आंध्रप्रदेश से महुआडांड़ लाया गया.  शनिवार को सुबह दस बजे गांव वालों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया. ग्रामीणों एवं परिजनों ने बताया कि शव को लाने में गांव के ही दो युवक की अहम भूमिका रही. ग्रामीणों ने कहा विधायक रामचंद्र सिंह एवं प्रशासनिक मदद से शव महुआडांड़ तक सुरक्षित पहुंचा. गांव के लोगों ने आभार व्यक्त किया.  विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर महुआडांड़ कांग्रेस कार्यकर्ता नसीम अंसारी, रानू खान शहीद अहमद, सद्दाम खान, जुनैद अंसारी के द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल मदद के रूप में दो बोरा राशन दिया गया.  विधायक का संदेश बताते हुए उन्‍होने कहा कि विधायक ने हर संभव पीडि़त परिवार को आगे भी मदद करने की बात कही है. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि मदद से परिवार को इस कठिन घड़ी में राहत मिली है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!