झारखंड
पारदर्शी व शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराना पहली प्राथमिकता: उपायुक्त


उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं मतगणना कार्य में संलग्न कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, सतर्कता एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न कराया जाए. उन्होंने मतगणना हॉल में प्रवेश व्यवस्था, पहचान पत्र जांच, पास प्रणाली तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। परिसर के अंदर एवं बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ब्रीफिंग के दौरान मतगणना में प्रतिनियुक्त होने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए. मौके पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पुलिस पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.