लातेहार। शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी मनोज दास शर्मा ने अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार को एक आवेदन सौंपा है. उन्होने अपने आवेदन मे विधि व्यवस्था भंग होने की आशंका जतायी है. श्री शर्मा ने अपने आवेदन में कहा है कि वे बाजारटांड़ शिव मंदिर का पुजारी हैं. पिछले 14 अप्रैल की शाम मंदिर से सटे परिसर में गौ माता की संरक्षण के लिए शेड का निर्माण करा रहे थे, इसी दौरान राजू सोनी, विशाल सोनी व प्रदीप सोनी मंदिर परिसर में आ कर शेड निर्माण का कार्य रूकवा दिया और उनके साथ गाली गलौज की. कहा कि यह रास्ता की जमीन है, यहां से शेड अविलंब हटायें. उन्होने कहा कि उक्त लोगों के इस कार्य से विधि व्यवस्था भंग होने की आशंका है और लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई है.