IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

परियोजना निदेशक ने एकलव्‍य आदर्श विद्यालय का निरीक्षण किया

लातेहार। मंगलवार को आईटीडीए (जिला जनजाति समेकित प्राधिकरण) के निदेशक प्रवीण गगरई ने मंगलवार को एकलव्य आदर्श विद्यालय, नेगाई लातेहार का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्‍होने विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में पाया कि विद्यालय का भवन एवं छात्रावास भवन का कार्य पूर्ण हो चुका है. विद्यालय का संचालन आगामी 16 जून से प्रारंभ किया जायेगा. विद्यालय एवं छात्रावास भवन का साफ सफाई का कार्य मजदूरों द्वारा संपन्न किया जा रहा था. विद्यालय निरीक्षक के क्रम में श्री गगराई के द्वारा प्रभारी प्राचार्य एवं उपस्थित शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर कक्षावार बैंच डेस्क का अधिष्ठापन कराने तथा बालक एवं बालिका के आवासन्न हेतु बेड का अधिष्ठापन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. श्री गगराई ने कहा कि  एकलव्य आदर्श विद्यालय सरकार के प्राथमिकताओं में है यहां पठन-पाठन सहित अन्य गतिविधियों का समय अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाना है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!