RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत

होल्डिंग टैक्‍स दो रूपये प्रति स्‍क्‍वायर फीट करने का प्रस्‍ताव पारित, सरकार को मंजूरी के लिए भेजी जायेगी

लातेहार। नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान होल्डिंग टैक्‍स कम करने या इसमें राहत देने का वायदा लोगो से किया था. उस वायदे पर नगर पंचायत अध्‍यक्ष व उनकी टीम ने काम करना शुरू कर दिया है. बुधवार को न्‍यू टाउन हॉल में नव गठित नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में ही होल्डिंग टैक्स पर बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड की बैठक में होल्डिंग टैक्स को घटाकर मात्र दो रुपये प्रति स्क्वायर फीट करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. इससे पहले शहरी क्षेत्र में 8 से 10 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से वसूले जा रहे थे. नगर पंचायत के द्वारा पारित इस प्रस्‍ताव को सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जायेगा.  इसके अलावा बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक में शहर के विकास, कर व्यवस्था में सुधार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 1 करोड़ 34 लाख 53 हजार रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया. 40 लाख 88 हजार रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में साइनज बोर्ड एवं स्पीड ब्रेकर लगाने की योजना को मंजूरी दी गई.

20 कर्मियों का सेवा विस्तार
बोर्ड की बैठक में 20 कर्मियों के सेवा विस्तार को एक वर्ष के लिए स्वीकृति दी गई.  मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत 17 लाख 43 हजार 378 रुपये की लागत से नाली सफाई का प्रस्ताव भी पारित हुआ. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 90 लाभुकों के लिए डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा गया है.  नगर पंचायत द्वारा लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के तहत जगलगदा और हरखा क्षेत्र में जमा कचरे के री-साइक्लिंग की योजना पर भी सहमति बनी.

डूरुआ तालाब का तीन वर्षों के लिए होगा टेंडर
डूरुआ तालाब को तीन वर्षों के लिए टेंडर पर देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया. सदर अस्पताल के समीप निर्मित दुकानों एवं थाना चौक स्थित मार्केट परिसर की दुकानों की नीलामी कराने की अनुशंसा की गई. वार्ड संख्या दो के मंगलवार बाजार में वेंडिंग मार्केट के सेकंड फ्लोर के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई. बोर्ड की बैठक में इसके अलावा कई और योजनाओं की अनुशंसा की गई है. बैठक में उपाध्यक्ष संतोष रंजन, सांसद प्रतिन‍िधि आनंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमरजीत सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन,  नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के अलावा वार्ड सदस्य संयुक्त कुंवर, आशा देवी, गुड़िया सिन्हा, नसरुद्दीन अंसारी, मनोज प्रसाद, सबू परवीन, पप्पू सरदार, मुस्तरी बीवी, अल्मा पन्ना, इंद्रदेव उरांव, मुंद्रिका मांझी, विमला देवी, मनोज दास के अलावा नगर प्रबंधक जया लक्ष्‍मी भगत, राजकुमार वर्मा डा आनंद किशोर दांगी, सहायक अभियंता कुमार रवि के अलावा अन्‍य कनीय अभियंंंता आदि शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!