mahesh singh banner new nn
बरवाडीह

बाइक और मोपेड की टक्‍कर में तीन लोग घायल, दो गंभीर

लातेहार। जिले में बाइक और मोपेड की सीधी टक्‍कर में तीन युवक घायल हो गये. इनमें दो की हालत गंभीर है. यह दुर्घटना ओवर टेक करने के चक्‍कर में हुई है. घटना जिले के  बरवाडीह-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग शहीद भगत सिंह चौक के समीप रविवार को घटी. जानकारी के अनुसार डालटनगंज की ओर से फाइबर ब्रिक्‍स लदा एक ट्रैक्‍टर बरवाडीह जा रहा था. इसी दौरान डालटनगंज की ओर से बाइक (जेएच- 9 ई- 9017) पर दो लोग सवार हो कर बरवाडीह की ओर जा रहे थे. मोटरसाइकिल सवार उक्‍त ट्रैक्‍टर को ओवर टेक कर रहा था, तभी सामने से बरवाडीह के कंचनपुर निवासी निवासी धनेश्वर सिंह अपनी लूना (जेएच-03एसी 2984) से आ रहे थे. दोनो में सीधी टक्‍कर हो गयी. बाइक सवार दोनो लोगों ने ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गये. इसमें वे वे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये. स्‍थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से फौरन तीनों घायलों को बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र भेजा. यहां सभी का प्राथमिक के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए  डालटनगंज एमएमसीएच हॉस्पिटल भेज दिया गया. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया की धनेश्वर सिंह का हाथ टूटा है. दोनो युवक को पूरे शरीर में गंभीर चोट आई है दोनो की स्थिति गंभीर है. दोनों गंभीर युवकों की पहचान अब तक नही हो पाई है. पुलिस ने दोनो बाइक व मोपेड को जब्‍त कर लिया है.k ayurweda.jpg n

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!