Latehar, 29 Nov. 2024
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हेरहंज थाना पुलिस ने अफीम (गादा) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हेरहंज थाना क्षेत्र के इचाक ग्राम में साहेग सिंह खेरवार के घर पर दो लोग किराये में रहते हैं और अफीम (गादा) की खरीद बिक्री करते हैं. सूचना के सत्यापन के बाद हेरहंज थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने साहेग सिंह खेरवार के किराये पर दिये गये मकान में छापामारी की. इस छापेमारी मे प्राथमिक अभियुक्त ठुपेंद्र यादव (50) व रामकेश यादव (22) दोनो ग्राम केकरगढ़ थाना पांकी, पलामू के बिस्तर के सिरहाने से 657 ग्राम अफीम का गादा बरामद किया गया. इसका बाजार मूल्य 3 लाख 28 हजार 500 रूपये है. इस संबंध में हेरहंज थाना में कांड संख्या 43/2024 दर्ज किया गया है.
Advertisement
Advertisement