लातेहार। स्वयंसेवी संस्था मल्टी आर्ट एसोसिएशन, पलामू के तत्वावधान में मंगलवार को बेतला के कॉन्फ्रेंस हॉल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पेसा कानून के तहत स्थानीय स्तर पर अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति लोगों में जागरूकता का प्रसार करना है. कार्यशाला के पहले दिन सत्र की शुरुआत मल्टी आर्ट एसोसिएशन के सचिव मिथलेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया. उन्होने इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक जेम्स हेरेंज ने पेसा कानून पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि पेसा कानून आदिवासी क्षेत्रों में स्वशासन की स्थापना के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है. श्री हेरेंज ने पेसा कानून की नियमावली के प्रत्येक पहलू को बारीकी से बताया. उन्होंने बताया कि कैसे यह कानून ग्राम सभा को जल, जंगल और जमीन के प्रबंधन में संवैधानिक अधिकार प्रदान करता है. प्रशिक्षण मे मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला परिषद कन्हाई सिंह, संजय कुमार, संजय समीर एक्का, राजीव कुमार, विमल सिंह, मनीता कुमारी, निरंजन युवराज, बलकी सिदेश्वर, आश्रिता कुजूर, संध्या देवी, विमल कुजूर, अमिंता उरांव, महेंद्र सिंह व मकलदेव सिह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.