FB_IMG_1793694947860
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबालुमाथ

इलाज व मुआवजा की मांग को ले 30 घंटे से सड़क पर जमे हैं ग्रामीण

बालूमाथ (लातेहार)।  मंगलवार को बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत बनियों चौक के समीप कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला के ईलाज में कंपनी के द्वारा किसी भी तरह के सहयोग नहीं किए जाने समेत विभिन्न मांगो को लेकर पिछले 30 घंटे से ग्रामीण बालूमाथ पांकी सड़क जाम किए हुए हैं. जिससे सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. कल हुए हादसे में हीरामनी देवी 40 वर्ष का बायां हाथ बुरी तरह कुचल गया था. चालक को पकड़ने के प्रयास में कलेश्वरी देवी 30 वर्ष के सिर में चोट लग गई थी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हीरामनी देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया था. ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद कंपनी के द्वारा ईलाज का खर्च वहन किए जाने की बात कही गई थी.

30-32 घंटा बीत जाने के बाद भी कंपनी के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई सहयोग पीड़ित परिवार को नहीं किया गया है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बालूमाथ-पांकी राजकीय राजमार्ग को जाम कर दिया था. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जाम दूसरे दिन भी जारी है. तुबेद कोल परियोजना से परिवहन कार्य संचालित कर रही कंपनी डेवलेक्टो माइनिंग लिमिटेड के प्रबंधक बलराम पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद हाइवा को पुलिस जब्त की है. घायल महिला की इलाज के लिए कंपनी के कर्मी अस्पताल पहुंचे हुए हैं. ईलाज का खर्च कंपनी वहन करेगी.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!