dipak steel N
FB_IMG_1793694947860
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंड

उपायुक्‍त ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, कई दिशा निर्देश दिया, चुनावी पाठशाला का जायजा लिया

लातेहार। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चार नवंबर को बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला की पांचवीं बैठक आयोजित की गई. इस दौरान सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले मतदाताओं की नामवार सूची बीएलए-2, उपस्थित सदस्यों एवं आम नागरिकों के समक्ष पढ़कर सुनाई गई.  साथ ही संबंधित मतदाताओं को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के संबंध में जागरूक किया गया. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सबानो (मतदान नंबर-190) का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला की गतिविधियों का जायजा लिया तथा निर्वाचन कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने संबंधित बीएलओ एवं अन्य कर्मियों को निर्वाचन कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने तथा सत्यापन से संबंधित लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए. उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल होने से रोकने पर विशेष बल दिया साथ ही 18 नवंबर को प्रपत्र-3 के प्रकाशन एवं छठी बैठक के आयोजन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए.  उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का समयबद्ध एवं सुचारू रूप से निष्पादन किया जाना आवश्यक है. निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने सबानो गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनके मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) के संबंध में जानकारी ली तथा यह जाना कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है अथवा नहीं.
उपायुक्त ने ग्रामीणों से यह भी जानकारी प्राप्त की कि बीएलओ उनके घर पहुंचे हैं अथवा नहीं तथा मतदाता सूची के सत्यापन एवं आवश्यक प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हुई है. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी  श्रेयांश, प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार  मनोज कुमार तिवारी व  अन्य उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!