IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

अमवाटीकर में घरों में घुसा पानी, लोग हैं परेशान

लातेहार, 19 जून। पिछले मंगलवार की रात से ही जिला मुख्‍यालय समेंत आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है. लगातार बारिश होने से जन जीवन काफी प्रभावित हो गया है. जिला मुख्‍यालय के अमवाटीकर मुहल्‍ले में कई घरों में बरसात का पानी घुस गया है. इस कारण लोग परेशान हैं. अमवाटीकर मुहल्‍ले के शंकर राम ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस कारण पास में अवस्थित तालाब में पानी लबालब भर गया है. उन्‍होने बताया कि तालाब का पानी अब आसपास के घरों में घुसने लगा है. इस कारण लोगों का यहां रहना दूभर हो गया है. लोगों को खाना बनाने समेंत अन्‍य घरेलु कार्यों में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्‍होने नगर पंचायत पर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि नगर पंचायत के द्वारा पूर्व में कोई तैयारी नहीं की गयी. तालाब से पानी की निकासी की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था नहीं है, इस कारण हर साल बरसात के दिनो मे अमवाटीकर मुहल्‍ले के घरों में पानी घुस जाता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!