Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
राज्‍य

सरकार गठन के बाद मंत्री से मुलाकात करेगें जिप सदस्‍य

माको डाक बंगला में जिप सदस्‍यों की बैठक संपन्‍न

Latehar, 30 Nov. 2024
लातेहार. जिला परिषद सदस्‍यों की एक बैठक स्‍थानीय माको डाक बंगला में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी की अध्यक्षता आयोजित की गयी. बैठक में जिला परिषद मद से क्रियान्‍नवित की जा रही  योजनाओं की गति और भौतिक स्थिति पर चर्चा की गई. जिला परिषद सदस्यों को अपने-अपने प्रखंडों मं जिला परिषद के अलावा अन्य विभागों से संचालित विकास कार्य योजना की भौतिक जांच और समीक्षा करने का निर्देश दिया गया.

Advertisement

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा की प्रखंड में पदस्थापित सभी जन सेवकों क़ो आपूर्ति विभाग के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व गोदाम प्रबंधक समेत अन्य अतरिक्त कार्य से दूर रखते हुए सिर्फ विभागीय का कार्य करना हैं, इसे लेकर जिला और सरकार के सचिव क़ो भी पत्रचार किया गया हैं. बैठक में अन्‍य कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. विभिन्न मुद्दों क़ो लेकर सरकार गठन के बाद विभागीय मंत्री और सचिव से मुलाक़ात करने का निर्णय लिया गया.

Advertisement

मौके पर उपाध्यक्ष अनीता देवी, सरोज देवी, संतोषी शेखर, प्रियका कुमारी, रमेश राम, जीरा देवी, विनोद उरांव, बुद्धेश्वर उरांव, चंचला देवी, स्टेला नगेशिया, सम्पतिया देवी, प्रतिमा देवी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!