lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
लातेहार

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 110 लोगों की हुई जांच

लातेहार। नगर पंचायत लातेहार के प्रांगण में गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 110 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई. जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं. शिविर में नगर पंचायत के कार्यालय कर्मियों, सफाई कर्मियों सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान नियमित रूप से शहर की साफ-सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया. उनके स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सुझाव दिए गए. मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास के वातावरण की साफ-सफाई, संतुलित आहार तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया. साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की गई. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य केवल शहर को स्वच्छ बनाना ही नहीं, बल्कि स्वच्छता कार्यों में जुटे कर्मियों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है. इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों से लोगों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर लातेहार के निर्माण के संकल्प को मजबूती मिलेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!