
लातेहार। शहर के धर्मपुर में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. पुरोहित पंडित राकेश मिश्र ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. पूजा में मुख्य यजमान के रूप में पंकज सिन्हा मौजूद थे. मौके पर उदय सिन्हा, लवलेश प्रसाद, महावीर प्रसाद, अवधेश श्रीवास्तव, मिथलेश सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद, दिलीप सिन्हा, योगेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार सिन्हा, संजीव सिन्हा, नीरज सिन्हा, विवेक सिन्हा, आलोक सिन्हा, अमित कुमार, विकास सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, अनिकेत सिन्हा, अमित सिन्हा, प्रिंस सिन्हा, विनीत सिन्हा, आशीष सिन्हा, प्रतीक आनंद, आर्यरंजन, आदित्य राज वर्मा, सर्वोत्तम प्रिय, वेदविकाश एवं समृद्धि सिन्हा समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हुए. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की. 



