RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
झारखंड

निशा भगत हत्याकांड को लेकर भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च

लातेहार। निशा भगत हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में लातेहार थाना चौक के समीप एनएच पर कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर घटना के प्रति आक्रोश जताया और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की. इस दौरान आयोजित विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाने तथा उन्हें आजीवन कारावास देने की मांग की. इसके अलावा पीड़ित परिवार को 10 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की गई.

मौके पर आदिवासी महिला नेत्री आशा देवी, रेणु देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह और भाजपा प्रवक्ता राजू रंजन पांडेय ने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि निशा भगत हत्याकांड बेहद गंभीर मामला है और सरकार को इस मामले में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार आदिवासियों को न्याय दिलाने में विफल रहती है, तो वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव में जनता उसे सत्ता से बेदखल कर देगी. कैंडल मार्च में मुकेश पांडेय, राम गणेश सिंह, राकेश दुबे, पंकज यादव, रानी देवी, वासुदेव सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!