लातेहार। शहर के बाइपास चौक (रेलवे स्टेशन रोड) में सार्वजनिक फल वितरण समिति, बाइपास चौक के द्वारा इस वर्ष भी छठ व्रतियों के लिए नि:शुल्क फल और अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया जायेगा. समिति की एक बैठक आयोजित कर उक्त निर्णय लिया गया. इसके लिए समिति का पुर्नगठन किया गया. सर्वसम्मति से संरक्षक आशीष टैगोर, बद्री प्रसाद, देवाशीष कुमार, दीपक विश्वकर्मा, राजू रंजन सिंह, लालबिहारी प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद ,अविनाश कुमार, रामदेव प्रसाद, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, शंभू प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद व गोरख सोनी आदि को बनाया गया. जबकि अध्यक्ष राजमोहन प्रसाद गुप्ता (बच्चू लाल) उपाध्यक्ष संजय प्रसाद व सुनील कुमार तथा कोषाध्यक्ष संजय दास को बनाया गया. बैठक में धनंजय पासवान, शिवरत्न साहू, संतोष गुप्ता, निरंजन गुप्ता, पप्पू गुप्ता, राजू शौंडिक, बॉबी प्रसाद, अरविंद गुप्ता व चंदन प्रसाद आदि शामिल थे.